Breaking News

भानुप्रतापपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे ने कहा – “अटल जी का जीवन हम सबके लिए आदर्श है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और सच्चे अर्थों में जननायक बनकर देश की सेवा की।

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हेमप्रकाश शिवहरे ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा – “अटल जी की वाणी में ओज और काव्य दोनों का संगम था। उनकी कविताएँ आज भी हम सभी को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना जगाने का कार्य करती हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निखिल सिंह राठौर ने कहा – “अटल जी ने देश ही नहीं, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के निर्माण में भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाई। हम सब छत्तीसगढ़ वासी उनके हमेशा आभारी रहेंगे, हम उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकते।”

कार्यक्रम का समापन एवं आभार पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन जी ने किया, इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री गिरधारी नरेटी, वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम प्रकाश शिवहरे, अभय पांडे, रमेश तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजिंदर रंधावा, शकुंतला यादव, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता टांडिया, मंडल मंत्री जितेंद्र पांडे, मंडल कार्यालय प्रभारी राजेंद्र जैन, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन दुबे, नरेंद्र शर्मा, संकेत नसीनें, संतोष साहू संदीप ठाकुर ,बंटी सचदेव,आदि सहित जनप्रतिनिधि एवं अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

भानुप्रतापपुर में 10 सितंबर को होगा परिवहन संघ का चुनाव ,क्या चुनाव से पहले दिया जाएगा आवक जावक राशियों की जानकारी….?

Follow Us भानुप्रतापपुर:- कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर में परिवहन संघ एक बार फिर चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.