Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

महासमुंद एवं सरायपाली के तीन फर्मों का किया गया औचक निरीक्षण

जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, महासमुंद एवं सरायपाली के तीन फर्मों का किया गया औचक निरीक्षण

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अभिहित अधिकारी श्री उमेश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर नमूने संकलित किए और आवश्यक कार्रवाई की।

11 मार्च 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा फर्म मेसर्स युवराज ब्रेवरेजेस, लभराखुर्द में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान युवराज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (01 लीटर) का विधिक नमूना संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया। साथ ही परिसर में नियमों का पर्याप्त पालन नहीं पाए जाने पर फर्म को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। इसी तरह 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत द्वारा मेसर्स बिसेन फुड्स, नांदगांव रोड बेलसोंडा में निरीक्षण किया गया। यहां बिसेन लिटिल बाइट वैनिला का नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित फर्म को भी सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया।

वहीं 23 मार्च 2026 को फर्म मेसर्स श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज, किसड़ी, सरायपाली में भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान Freshio ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलों एवं पाउच में बैच नंबर, उत्पादन तिथि एवं अवसान तिथि का अभाव पाया गया, जो प्रथम दृष्टया मिथ्याछाप प्रतीत हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए उत्पादों को अभिगृहित कर प्रतिभू-बंध पत्र निष्पादित किया गया तथा कुल 04 विधिक नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए। इसके अलावा मौके पर 98 बोरी पानी पाउच एवं 5814 पानी की बोतलों को सीज किया गया। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि संकलित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.