Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त

खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त

रायगढ़ – 16 दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता पर 5 को कारण बताओ नोटिस

निगरानी के लिए दल गठित, शिकायतों हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ जिले में रासायनिक उर्वरकों की उचित दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के विरुद्ध सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दो दिनों के दौरान 16 उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रय केंद्रों गोयल फर्टिलाइजर रायगढ़, मेसर्स किसान इंटरप्राइजेज रायगढ़, अन्नपूर्णा खाद भंडार धरमजयगढ़, विक्की खाद भंडार सूपा (पुसौर) तथा नरेश ट्रेडर्स सेमरा (पुसौर) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित विक्रेताओं से निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय निगरानी दल का गठन किया गया है। इस दल के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि को बनाया गया है। उनके नेतृत्व में उर्वरक विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण  किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कृषि विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 07762-220213 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.