Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

राजनांदगांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई की है।

खनिज अधिकारी ने जानकारी दी कि डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सिंघोला, छुईखदान, करमतरा, सुखरी, मेढ़ा, अर्जुनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

ग्राम भोथीपार निवासी बलराम साहू के स्वामित्व की हाईवा (क्रमांक सीजी 08 एएफ 0828) को जब्त किया गया। उक्त वाहन में चालक कमलेश्वर साहू द्वारा मुरूम एवं मिट्टी के अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसी प्रकार, राजनांदगांव निवासी अंकित जैन के स्वामित्व की पीले रंग की जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग चालक करण पटेल द्वारा मुरूम एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन में किया जा रहा था।

दोनों वाहनों को थाना सोमनी के सुपुर्द किया गया है। संबंधित प्रकरणों विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.