मिडिल-ईस्ट युद्ध तनाव के बीच टेक्सास में तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, अमेरिका को झटका
मिडिल-ईस्ट युद्ध तनाव के बीच टेक्सास में तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, अमेरिका को झटका

Washington, D.C. मिडिल ईस्ट में भड़की युद्ध की आग की लपटे अब America के शहरों और कच्चे तेल शोधन कारखानों तक पहुंच गई। अमेरिका द्वारा शांति का प्रस्ताव देने के बीच तनाव को बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका के शहर टेक्सास से एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित अमेरिका की प्रमुख तेल शोधन इकाई में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। यह घटना सोमवार देर रात उस समय हुई जब संयंत्र के एक औद्योगिक हीटर में अचानक तेज धमाका हुआ। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमाका तकनीकि खामियों या फिर कोई हमले से हुआ है।
यह शोधन इकाई ‘वलेरो ऊर्जा निगम’ द्वारा संचालित है, जो अमेरिका के गल्फ तटीय शोधन नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। यहां प्रतिदिन लगभग तीन लाख अस्सी हजार बैरल कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया जाता है। इस कारण हादसे के बाद ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए कुछ सूत्र इस घटना के पीछे विदेशी साजिश की संभावना भी जता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, शाम करीब साढ़े छह बजे हुए इस विस्फोट की आवाज दूर-दराज के इलाकों तक सुनी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पोर्ट आर्थर के पश्चिमी हिस्से में लोगों को घरों के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए। राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में आते ही आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ाई है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसके असर की आशंका पैदा कर दी है।





