भोपाल- देर रात सड़क बनी अखाड़ा, नशे में धुत युवतियों का हंगामा
भोपाल- देर रात सड़क बनी अखाड़ा, नशे में धुत युवतियों का हंगामा

Bhopal, MP। राजधानी भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में देर रात एक क्लब के बाहर सडक पर चार युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि युवतियां नशे में थीं। इसी दौरान आपसी किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि वे बीच सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ गईं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
देर रात तक जमा रहती है भीड़
भोपाल में दिनों-दिन अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन हो रही वारदातों ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। एक ओर जहां प्रभात पेट्रोल पंप पर हत्या जैसे संगीन अपराध सरेराह घटित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर नशे की हालत में आपस में जूझती युवतियों ने कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठा दिए हैं।
घायल हुइ्र युवती
इस मारपीट में एक युवती को चोटें आई हैं, जिसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। रात के ढाई बजे हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने शहर की रात्रिकालीन विचरण करने और आपस में उलझने की घटनाएं सवालिया निशान लगा रही हैं। पुलिस अब इस मामले से जुड़े तथ्यों और वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।





