चंडीगढ़,पंजाब- BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका
चंडीगढ़,पंजाब- BJP दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका

चंडीगढ़,पंजाब – बुधवार शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के ठीक बाहर एक पार्किंग स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक गूंजी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके से छर्रे बरामद किए गए, जो दूर तक बिखरे पाए गए। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।
धमाके के बाद भाजपा कार्यालय की इमारत और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। जमीन और दीवारों पर भी प्रभाव दिखाई दिया। हालांकि, इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
घटना का विवरण
पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार स्कूटी में विस्फोटक सामग्री थी। धमाके की तीव्रता कम थी, लेकिन आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से छर्रे और अन्य नमूने जुटाए हैं। स्कूटी का मालिक अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सेक्टर-37 के आसपास सड़क बंद कर दी गई है। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर और आईजी पुष्पेंद्र कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पूरे चंडीगढ़ शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीआरपीएफ की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।
भाजपा नेता का बयान
पंजाब भाजपा नेता विनीत जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “जोरदार धमाका हुआ जिससे भाजपा कार्यालय की इमारत के शीशे भी टूट गए। आसपास जो गाड़ियां खड़ी हुई थीं उनके शीशे टूटे हैं।”भाजपा कार्यालय के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ है।





