कांकेर/ खिलेश्वर नेताम :- कांकेर जिले के मांदरी ग्राम पंचायत में सुशासन त्यौहार के तहत आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। उन्होंने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से संज्ञान में लिया। मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो। वही गांव के हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा किया और सीसी सड़क निर्माण के लिए 6 लाख रुपए साथ ही गांव के छुरा नाला में नहर लाइन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की घोषणा किया है। साथ ही नक्सलवाद समाप्ति को लेकर कहा कि देश के गृह मंत्री ने 31 मार्च 2026 तक नक्सल समाप्त करने का टारगेट दिया है उस दिशा में हमारे सुरक्षा बल के जवान तेजी से कार्य कर रहे है।
Live Cricket Info
Talk India Digital हर खबर… आपके नजरिए से!

