Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कांग्रेस पहले शिकायत करती है,फिर कार्यवाही होने के बाद बौखला जाती – नरोत्तम सिंह चौहान ।

विधायक के निवास क्षेत्र में भी चल रही अवैध खदान,लेकिन एक भी खदान का जिक्र नहीं ।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और ट्रकों से वसूली के मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि जिन लोगों पर अवैध वसूली और खनन का आरोप है, वही अब कार्रवाई के बाद शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, चौहान ने कहा कि क्षेत्र की विधायक द्वारा विधानसभा में अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा उठाए जाने के बाद खनिज विभाग सक्रिय हुआ और सेटेली खदान में छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर जेसीबी मशीनों के साथ भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित रेत पकड़ी गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा अवैध कारोबार कांग्रेस से जुड़े लोगों के संरक्षण में संचालित हो रहा था। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की आर्थिक गतिविधियों पर सीधा असर पड़ा है, जिसके कारण अब वे लोग बौखलाहट में आकर प्रशासन पर ही दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।इस दौरान नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पहले शिकायत करती है फिर प्रशासन के द्वारा कार्यवाही होने के बाद प्रशासन के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन करते हैं, इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस की मानसिक स्थिति सही नहीं है ।

चौहान के अनुसार, “जब तक अवैध कमाई का सिलसिला चलता रहा, तब तक किसी को कोई समस्या नहीं थी, लेकिन जैसे ही प्रशासन ने सख्ती दिखाई, अब विरोध और धरना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में ग्राम बुंदेली का मामला भी सामने आया है, जहां से गुजरने वाले माइंस के ट्रकों से ₹100 प्रति ट्रक की अवैध वसूली की जा रही थी, इस मामले में खास बात यह रही कि इसकी शिकायत भी कांग्रेस के ही एक जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र की विधायक से की गई थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के उपरांत संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गई।

चौहान ने कहा कि कार्रवाई के बाद अब वही लोग “SDOP हटाओ” के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने इस पर तंज कसते हुए कहा कि यह स्थिति पूरी तरह से विरोधाभासी है, जहां कानून का उल्लंघन करने वाले लोग ही कानून लागू करने वालों को हटाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह घटनाक्रम “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाली कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है। अपने ही बनाए जाल में फंसने के बाद अब कांग्रेसी जनता के सामने सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई जनता के सामने है।

चौहान ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि अवैध खनन और वसूली जैसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और राजस्व को नुकसान न हो। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लग सके।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.