दतिया, मध्य प्रदेश -भाजपा पार्षद की दिन दहाड़े हत्या
दतिया, मध्य प्रदेश -भाजपा पार्षद की दिन दहाड़े हत्या

दतिया, मध्य प्रदेश- मंगलवार की सुबह-सुबह दिन दहाड़े भाजपा पार्षद को गोली मारक मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने सेवड़ा चुंगी क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे घटना को अंजाम दिया, जब कल्लू कुशवाहा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पहले से घात लगाए 5-6 बदमाशों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड गोलीबारी कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यहां हैरान करने वाली बात तो यह है कि घटना घटित होने के आधे घंटे बाद तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जबकि पास में पुलिस चौकी मौजूद थी। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।





