संगीत जगत को गहरा आघात, स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन
संगीत जगत को गहरा आघात, स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

महाराष्ट्र:- भारत की स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद समाचार की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की। पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा भोसले लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। बताया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें सीने में संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में रखा जाएगा। यहां उनके चाहने वाले, प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होगा। आशा भोसले के निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आवाज और योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।





