Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जशपुर – में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

जशपुर में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप जिले में इसरो का ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम होगा आयोजित

जशपुरनगर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जागरूकता और अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अन्वेषण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में जशपुर जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए ’स्पेस ऑन व्हील्सःअन्वेषण’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और विज्ञान भारती के सहयोग से जिले के सभी विकासखंडो के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम का लाभ मिलेगा। स्पेस साइंस व टेक्नोलॉजी के मॉडल्स और कॉन्सेप्ट्स से सुसज्जित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का विशेष वाहन जिले के सभी विकासखण्डों के प्रमुख विद्यालयों का भ्रमण करेगा। स्पेस आन व्हील्स कार्यक्रम के लिए विज्ञान भारती के सदस्य भी जशपुर आएंगे।
07 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह कार्यक्रम पूरे 14 दिनों तक जिले में चलेगा। 7 मार्च को पत्थलगांव से इसकी शुरुआत होगी। तिथियों के अनुरूप निर्धारित विद्यालयों में सुबह 8ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक प्रतिदिन यह विशेष वाहन उपलब्ध रहेगा। जिले के 10000 से अधिक विद्यार्थी इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
विद्यालयों में इसरो के इस विशेष वाहन के भ्रमण के दौरान अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारियां, वाहन में सुसज्जित स्पेस मॉडल्स-चंद्रयान, मंगलयान, आरएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्यूनिकेशन सैटेलाइट, नेविगेशन सैटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली व संभावनाओं के विषय में विद्यार्थियों को बताया जाएगा। फैसिलिटेटर के रूप में भौतिकी के व्याख्याता और वॉलिंटियर्स भी उपस्थित रहेंगे। जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अलख जगाने में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.