जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे खामेनेई के नारे
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगे खामेनेई के नारे

जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को विधायकों में हाथापाई की नौबत आ गई। कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक ने धक्का-मुक्की का रूप धारण कर लिया। जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।
बजट सत्र के दौरा विपक्षी दलों के विधायकों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने भी विरोध जताया और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तीखा हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ विधायकों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
इस बीच सदन में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के कुछ विधायक अयातुल्लाह खामेनेई की तस्वीर लहराने लगे इससे विवाद और गहरा गया। ईरान के समर्थन में बैनर और पोस्टर लेकर विधायक लहराते हुए खामेनेई के नारे लगाने लगे। जबकि भाजपा विधायक इसका विरोध कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने विधानसभा की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं, दूसरी ओर कैबिनेट बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें कठुआ और पंपोर में सीवरेज व ड्रेनेज परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार लाने में मदद मिलेगी।





