महासमुंद- गूंगी गर्भवती युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया 6 घंटे के भीतर खुलासा
महासमुंद- गूंगी गर्भवती युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया 6 घंटे के भीतर खुलासा

महासमुंद- गूंगी गर्भवती युवती के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया 6 घंटे के भीतर खुलासा
शादी के वादे से मुकरने और बदनामी के डर से प्रेमी ने ही की थी हत्या*
आरोपी प्रेमी लोकनाथ पटेल गिरफ्तार
बसना थाना के अंतिम छोर पर बसे ग्राम इंद्रपुर में युवती के घर से 150 मीटर दूर एक किसान के धान के खेत में गांव के ही 21 वर्षीय युवती की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर देखने से 3 से चार घंटा पहले घटना स्थल के पास पड़े पत्थर से हत्या करने की जानकारी चर्चाओं में चल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शरद दुबे एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती ललिता मेहेर स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई साथ ही परिजनों से पूछताछ, डॉग स्क्वायड , वैज्ञानिक आधार पर मामले का परीक्षण किया गया । और सनसनीखेज हत्या के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 घंटा के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के द्वारा अवैध संबंध स्थापित कर गूंगी युवती को गर्भवती कर दिया गया था । युवती गर्भवती होने के बाद शादी के दबाव बनाने से आरोपी के द्वारा लोक लॉज, परिवार समाज के भय के कारण अपने जीवन के रास्ते से हटाने के लिए रात में युवती को बहला फुसला कर रात में घर से बाहर बुलाया घर के पीछे डेढ़ सो मीटर दूर धान लगे खेत के पास पत्थर से कुचलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया था। बसना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
घटना स्थल एवं बसना थाना प्रभारी शरद दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री पुष्पा अजगल्ले, जो जन्म से मूकबधिर थी, का शव घर से करीब 150 मीटर दूर रविलाल नाग के खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला है। मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्राणघातक वार किया गया था। रामदास अजगल्ले चार पांच साल पहले बस्ती के घर को छोड़ कर बस्ती से दूर स्कूल के 100 मीटर पीछे अपने खेत में ही घर बना कर रह रहा था। राम दास के तीन बच्चे पहले बड़ी वाली लड़की जिसकी शादी कर दिया गया था। पुष्पा दूसरे नंबर की संतान थी। तथा छोटा कुलेश्वर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। पुष्पा जन्म से गूंगी होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन विशेष टीम का गठन किया गया। घटनास्थल पर तत्काल वैज्ञानिक अधिकारी (एफ एस एल) और डॉग स्क्वाड को बुलाकर सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस को मृतिका के पिता से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। गांव के ही लोकनाथ पटेल पिता कीर्तन लाल पटेल, उम्र 27 वर्ष ने पुष्पा के जन्म से गूंगी होने के कारण उसकी शादी नहीं होने का फायदा उठा कर शादी का झांसा देकर पुष्पा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि मृतका गर्भवती थी और वह लोकनाथ पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने संदेही लोकनाथ पटेल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी लोकनाथ पटेल ने पूछताछ में बताया कि पुष्पा के गर्भवती हो जाने के बाद वह उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। लोकनाथ समाज में बदनामी के डर से शादी नहीं करना चाहता था और उसने पुष्पा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दिनांक 23.03.2026 की मध्य रात्रि करीब 12:30 से 01:00 बजे के बीच उसने पुष्पा को बहला-फुसलाकर घर के पीछे खेत में बुलाया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लोकनाथ ने पास पड़े एक भारी पत्थर से पुष्पा के सिर को पटक कर चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। अंचल में सबसे कम 6 घंटा के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार किए जाने की क्षेत्र में चर्चा जोरों पर चल रही है।





