होर्मुज जलडमरूमध्य भारत समेत 5 देशों के लिए खुला
होर्मुज जलडमरूमध्य भारत समेत 5 देशों के लिए खुला

New Delhi – मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य भारत समेत पांच मित्र देशों के लिए खुला रहेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को सुरक्षित मार्ग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह जलमार्ग केवल दुश्मन देशों के लिए प्रतिबंधित है, जबकि मित्र देशों के लिए इसे खुला रखा गया है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अपील के बाद सामने आई है।
भारत के लिए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश की बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और रसोई गैस इसी मार्ग से आती है। इस फैसले से ईंधन आपूर्ति सामान्य रहने की उम्मीद है और कीमतों में संभावित बढ़ोतरी पर भी नियंत्रण रहेगा।
अराघची ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी समझौते के लिए अपनी शर्तों पर ही आगे बढ़ेगा। यह फैसला वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए भी अहम माना जा रहा है और इससे भारत समेत कई देशों को आर्थिक राहत मिल सकती है।





