जिला में कौशल परीक्षा के तत्काल बाद ही शाम तक पंचायत सचिव भर्ती का मेरिट सूची जारी ।
भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता सहित करने 4 घंटे के अंदर मेरिट सूची जारी

कांकेर / खिलेश्वर नेताम:- जिला पंचायत कांकेर के ग्राम पंचायत सचिव के 18 पदों पर निकले विज्ञापन हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन आईटीआई माकड़ी मे किया गया था जिसमे 81 अभ्यर्थीयो ने भाग लिया।हायर सेकेंडरी परीक्षा (12th)मे प्राप्त अंको का 50% वैटेज देते हुए, स्नातक /स्नात्तकोत्तर मे 10 अंक, ग्रामीण विकास कोर्स 10 अंक एवम रोजगार सहायक मे 5 अंक के अनुभव के आधार पर बने मेरिट अनुसार इन 84 अभ्यर्थी को कौशल परीक्षा हेतु बुलाया गया था। कौशल परीक्षा हेतु निर्धारित 25 अंक मे प्राप्त अंक अनुसार फाइनल मेरिट सूची बनाया गया है जिसमे सभी वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। विज्ञापन मे जारी रिक्त पद के अनुसार वर्ग रोस्टर के आधार पर इसमें अंतिम चयन सूची जारी किया जाएगा। चुंकि कौशल परीक्षा का आयोजन आज ही किया गया था इसीलिए भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता सहित करने हेतु आज ही 4 घंटे के अंदर मेरिट सूची जारी कर दिया गया है।

मेरिट सूची जिला कांकेर के शासकीय वेब साईट मे देखा जा सकता है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेश मंडावी ने बताया कि पंचायत सचिव भर्ती हेतु 18 रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था जिसमे कौशल परीक्षा उपरांत तत्काल मेरिट सूची जारी कर दिया गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे ।




