Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

“धुरंधर 2” का तूफान जारी: 13 दिन में 1400 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाल!

“धुरंधर 2” का तूफान जारी: 13 दिन में 1400 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर मचा धमाल!

Desk – बॉक्स ऑफिस पर इस समय अगर किसी फिल्म का तूफान चल रहा है, तो वो है धुरंधर: द रिवेंज…
जी हां, रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज अब सिर्फ एक फिल्म नहीं… बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी बन चुकी है।फिल्म ने रिलीज के महज 13 दिनों में ही 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

ओपनिंग डे पर 240 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म नेसिर्फ 4 दिनों में ही 650 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।
पहले वीकेंड तक फिल्म की रफ्तार ऐसी रही कि कलेक्शन सीधे 650 करोड़ के पार पहुंच गया…और 10 दिनों में ही यह फिल्म 1200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 13वें दिन फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की है…जो यह दिखाता है कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है।

🌍 इंटरनेशनल रिपोर्ट
विदेशों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है…नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 191 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है…और कुल ओवरसीज कलेक्शन अब 358 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म की जबरदस्त कमाई को देखते हुए अब बड़े-बड़े स्टार्स भी अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ाने लगे हैं।
और साफ है… धुरंधर 2 का ये तूफान अभी थमने वाला नहीं है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.