बालोद में न्यायालय और न्यायाधीश के चेंबर को उड़ाने की धमकी के बाद मचा हड़कंप, जांच के बाद परिसर सामान्य !

बालोद/ब्यूरो रिपोर्ट:- बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय को आज सुबह लगभग 10:00 बजे एक ईमेल से कोर्ट परिसर एवं मुख्य न्यायाधीश के चेंबर को उड़ाने की धमकी मिली इसके बाद प्रधान न्यायाधीश में इसकी सूचना प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सहित बार काउंसिल को दी,सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गया और सभी वकील भाग कर वहां से निकल गए वहीं न्यायाधीशों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रूप से विश्राम गृह ले जाकर बैठाया गया और इलाके को समय रहते सील कर दिया गया सारी आवश्यक सेवाएं मौके पर बुलाई गई जिसमें अग्नि संबंध से लेकर एंबुलेंस इत्यादि शामिल है वहीं न्यायालय परिसर के सामने पढ़ने वाले 13 को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया।
*क्या है पूरा मामला…*
दरअसल जिला एवं सत्र न्यायालय के आधिकारिक वेबसाइट पर sourav_biswas@hotmail.com एड्रेस से एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ इसके बाद प्रधान न्यायाधीश द्वारा संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को सूचना दी गई । वहीं पुलिस भी इस संदिग्ध ईमेल को ट्रेस करने में जुड़ गई और पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे इस दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट से लेकर बम निरोधक गस्त बुलाया गया और उन्हें सुरक्षित अंदर भेजा गया । दोपहर 1:00 बजे तक बम निरोधक गस्त जिले एवं क्षेत्र न्यायालय परिसर में बम को ढूंढती रही।
*स्थिति खतरे से बाहर, जांच जारी*
लगभग 4 घंटे तक जिला एवं सत्र न्यायालय के आसपास के एरिया को सील कर दिया गया था तहसील कार्यालय को भी बंद किया गया था उसके साथ ही रूट को डायवर्सन किया गया था जिसके बाद बम निरोधक गस्त डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक की टीम अंदर गई हुई थी लगभग 2:15 में टीम पूरी जांच पड़ताल करके बाहर निकली इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी मार्गों को खोल दिया गया सुरक्षा जांच पूरा कर बाहर निकाली गई।बालोद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेल से सूचना मिली थी उसे मेल की जांच की जा रही है पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे बिल्डिंग की जांच की गई है कभी भी बम फटने की जानकारी यहां पर मेल के माध्यम से दी गई थी लेकिन अब सब दुरुस्त हो चुका है और न्यायालय परिसर और पूरी बिल्डिंग खतरे से बाहर है उन्होंने कहा कि जिस एड्रेस से मेल आया था उसकी जांच की जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी ।




