Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

प्रगणक सहायकों एवं सुपरवायजरों का हुआ प्रशिक्षण,1 मई से प्रारंभ होगा मकान नंबरिग एवं भवनों की गिनती ।

भानुप्रतापपुर ग्रामीण के 110 ग्रामों में 160 प्रगणक करेंगे जनगणना ।

भानुप्रतापपुर/खिलेश्वर नेताम:- कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी कांकेर के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी रा भानुप्रतापपुर एवं अनुभाग जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में आज भानुप्रतापपुर ग्रामीण चार्ज के सभी 110 ग्रामों के प्रगणक सहायको एवं सुपरवायजरों का प्रशिक्षण जनपद सभा कक्ष भानुप्रतापपुर में आयोजित किया गया। इसमें तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि भारत की जनगणना का कार्स दो चरणों में किया जावेगा। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का होगा। जबकि दुसरे और अंतिम चरण फरवरी मार्च 2027 में जनसख्या की गणना की जावेगी। जनगणना 2027 के लिए संदर्भ तारीख 01 मार्च 2027 के 00.00 बजे होगी। उन्होने बताया कि 1 मई से मकान नंबरिग का कार्य के लिए प्रत्येक गणना ब्लाकों में एक एक सहायकों को नियुक्त किया गया है इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता ,ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की सेवा ली जा रही है। सभी से कहा कि सबसे पहले अपने अपने गणना ब्लाकों की मार्किंग कर ले सुपरवायजर अपने साथ सभी प्रगणक एवं प्रगणक सहायकों के साथ एक बार अपने गणना ब्लाक का दौरा कर ले और मौके पर जाकर नजरी नक्शा अवश्य तैयार कर लें। मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि सबसे पहले मकान सूचीकरण के पूर्व सभी सुपरवायजर एवं प्रगणक अपने अपने गणना ब्लाकों का चिन्हांकन कर लें । उन्होने बताया कि भानुप्रतापपुर ग्रामीण चार्ज में कुल 160 गणना ब्लाक बनाये गये है। प्रत्येक 6 गणना ब्लाक पर एक सुपरवायजर बनाया गया है कुल 26 सुपरवायजर जनगणना का कार्य करेंगे। आज प्रशिक्षण में उन्होने ग्रामों का उदाहरण ब्लेक बोर्ड में देकर कैसे मकानों में नंबरिग का कार्य करेगे और किन किन भवनों को आवासीय और किन किन भवनों को गैर आवासीय की श्रेणी में लेना होगा इसे विस्तार से समझाया ।

उन्होने विशेष रूप से गणना सहायकों को उनके कार्य एवं दायित्वों को समझाते हुए कहा कि सभी गणना सहायक प्रगणकों के अधीन रहकर सुपरवायजर के निर्देश पर कार्य करेंगे। उन्होने सभी सुपरवायजरों को कहा कि मकानों की नंबरिग के कार्य में अत्यन्त सावधानी रखें आपके द्वारा की गयी नंबरिंग में इस बात का ध्ययान रखें कि जो कलर आप उपयोग कर रहे हो वो टिकाउ हो और आने वाले मार्च 2027 तक लिखावट रहे कोई भी मकान नंबरिग हल्के रंग से न करें जिससे वो मिट न जाये। क्योंकि आपके द्वारा की गयी नंबरिंग आने वाले एक साल तक दिवालों में रहे इस बात का विशेष ध्यान देंगें। सभी अपने अपने गणना ब्लाकों की मानिटरिंग एप के माध्यम से ही कर पायेंगे। आज के प्रशिक्षण में तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सुरेंद्र उर्वशा, मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर, डीओ राधेश्याम भास्कर,अशोक ठाकुर, सुपरवाइजर प्रदीप सेन, अविनाश सिंह, नितिन धुर्व,अमित डोंगरे, जैत कोवाची, नरेश सोरी, प्रकाश तीरसुनिया,नरेंद्र धुर्व, शत्रुघन कुंजाम,संजय मण्डावी,जनगणना लिपिक विकास कोमरे, हितेश यादव,द्रोण टांडिया के साथ साथ सभी सुपरवायजर एवं प्रगणक उपस्थित थे ।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.