भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में ललित गांधी को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं ।
ललित गांधी ने नए दायित्व के बाद जताया पार्टी का आभार।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष भानुप्रतापपुर ललित गांधी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला कांकेर में जिला सह संयोजक का नया दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
नए दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ललित गांधी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
ललित गांधी ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की रीति-नीति और जनसेवा के संकल्प को लेकर वे निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।





