Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

CG -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पेंशनर समाज ने किया नारी शक्ति का सम्मान,अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने दिया 100 चेयर, बाइक स्टैंड निर्माण का भी घोषणा ।

धमतरी/नगरी :- 10 मार्च 2026।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेंशनर भवन नगरी में पेंशनर्स समाज द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपनी अध्यक्ष निधि से पेंशनर समाज के सामुदायिक भवन के लिए 100 नग फाइबर चेयर प्रदान कीं,एवं अपनी अध्यक्ष निधि से साइकिल स्टैंड हेतु ₹200000 देने की घोषणा की जिससे भवन में बैठने की व्यवस्था एवं साइकिल मोटरसाइकिल खड़े करना सुदृढ़ हो सके।

पेंशनर समाज द्वारा पूर्व में एक मांग पत्र के माध्यम से भवन में कुर्सियों की कमी से अवगत कराया गया था, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने महिला दिवस के अवसर पर चेयर उपलब्ध कराई,इसके साथ ही उन्होंने पेंशनर समाज सामुदायिक भवन के सामने लगभग ₹2 लाख की लागत से टीन शेड मोटरसाइकिल स्टैंड निर्माण कराने की भी घोषणा की, जिससे भवन में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पेंशनर समाज. रेन लाल देव अंगद राम बनपेला, अलका गजपाल, लक्ष्मण प्रसाद गजपाल, शारदा प्रसाद, ग्वले सकून कश्यप हिममडी सोम मोहन साहू सहित नगर पंचायत नगरी के सभापति अश्वनी निषाद,शंकर देव, अलका साव,विनीता कोठारी, पार्षद देवचरण ध्रुव, मिकी गुप्ता, चेलेश्वरी साहू, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.