KANKER NEWS: जिला पंचायत कार्यालय कांकेर में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि ।

कांकेर / खिलेश्वर नेताम :- जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को होली के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाया गया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरीश मांडवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू गोपाल साहू, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य योगेश्वरी सिन्हा तथा जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





