*KANKER NEWS:- कृषिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष का किसान मोर्चा ने किया स्वागत ।*

कांकेर / खिलेश्वर नेताम :- कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र चंद्रवंशी के कांकेर आगमन पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और कृषि के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए परिषद लगातार प्रयासरत है। उन्होंने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र नागेश जिला , भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र बंटी ठाकुर, महामंत्री जीतू मरकाम , किसान मोर्चा महामंत्री खेम तिवारी , जिला उपाध्यक्ष रूपेश्वर ठाकुर , पुष्पेंद्र सिंह , जिला मीडिया प्रभारी आदीप शर्मा मिंटू , मंडल अध्यक्ष प्रवेश चौहान , महामंत्री सुनील ठाकुर , नितिन दवे , बाबा गोस्वामी ,नीलकंठ चंद्रौल , गजेन्द्र यादव , पियूष वलेचा , घनेन्द्र ठाकुर , राजू नेताम धर्मेंद्र देव , दुष्यंत निर्मलकर , सौरभ , चंद्रशेकर साहू एवं अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे ।





