CG :-भानुप्रतापपुर में फिर गूंजेंगा सुर, ‘koraoke’ थीम पर सजेगा बॉलीवुड संगीत का भव्य मंच।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में इस वर्ष एक बार फिर “भानुप्रतापपुर कला मंच” के बैनर तले सुरों का मंच सजने जा रहा है। कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए ‘koraoke’ थीम पर गायन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड हिंदी संगीत की झलक देखने को मिलेगी।

आयोजक समिति के अनुसार इस संगीत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अलग – अलग राज्यों से कलाकार शामिल होंगे। मंच पर हिंदी गीत और आधुनिक संगीत की प्रस्तुति “KORAOKE” थीम पर दी जाएगी, जिससे दर्शकों को विविधता से भरपूर मनोरंजन मिलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। आयोजन को लेकर कलाकारों और संगीत प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही आयोजन की तिथि तथा स्थान की आधिकारिक घोषणा की जाएगी ।
अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
MO.+91 62642 88821
MO.+9669689895





