MINING NEWS-वि.स में अवैध रेत खनन पर विधायक सावित्री मंडावी के शिकायत के बाद प्रशासन सक्रिय, सटेली में एक चैन माउंटेन जप्त ।
चारामा क्षेत्र में भी हो रहे रेत खदानों की होनी चाहिए जांच

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- भानुप्रतापपुर विधानसभा के सक्रिय विधायक सावित्री मनोज मंडावी के द्वारा आज विधानसभा में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए शिकायत किया गया था । जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्गुकोंदल क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई की है। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित खदान पर कार्रवाई की, इस दौरान मौके से एक चैन माउंटेन (खनन मशीन) को जप्त किया गया है।
प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं,इसके साथ ही आज विधानसभा में विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भी अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए आवाज उठाई थी, जिसमें उन्होंने डंडईखेड़ा,गुदुम और सटेली में संचालित खदानों का जिक्र किया है ।जिसको लेकर आज प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चारामा क्षेत्र में भी अवैध खनन का कारोबार चल रहा है लेकिन चारामा क्षेत्र के खदानों का नाम आवेदन में अंकित नहीं होने से शिकायत असंतोषप्रद है, लेकिन अब देखना यह होगा कि जिला खनिज प्रशासन क्या कार्यवाही करते हैं।
कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहे।





