Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

AA22xA6 Update: ‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन का मेगा धमाका

AA22xA6 Update: ‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन का मेगा धमाका

AA22xA6 Update: ‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन का मेगा धमाका

मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए 8 अप्रैल खास होने वाला है। उनके जन्मदिन पर उनकी अगली मेगा फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इस अनाउंसमेंट को एक बड़े सिनेमैटिक इवेंट की तरह पेश करने की तैयारी में हैं। इस हाई-बजट फिल्म को Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपने बड़े पैमाने और मास एंटरटेनमेंट के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का वर्किंग टाइटल AA22xA6 है और इसे अब तक का सबसे बड़ा एक्शन-ड्रामा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
पोस्टर में दिखा डार्क और मिस्ट्री लुक

हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में एक भेड़िये जैसे जानवर का पंजा, पीछे धुंधला किला और डार्क आसमान ये सब मिलकर फिल्म के ग्रैंड और इंटेंस टोन का संकेत दे रहे हैं। फैंस इसे ‘पुष्पा’ से भी बड़ा प्रोजेक्ट मान रहे हैं।
दीपिका की एंट्री से बढ़ा स्टार पावर

इस फिल्म में बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आएंगी। उनकी मौजूदगी इस प्रोजेक्ट को पैन-इंडिया लेवल पर और भी मजबूत बना रही है।

वहीं फिल्म का म्यूजिक साई अभ्यंकर तैयार कर रहे हैं, जबकि वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर खास ध्यान दिया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म विजुअल क्वालिटी के मामले में नए स्टैंडर्ड सेट करेगी।

2027 समर रिलीज का टार्गेट
फिल्म को 2027 की गर्मियों में रिलीज करने की योजना है। यानी अभी से ही इसे एक लॉन्ग-टर्म ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म का पोस्टर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर टाइटल को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार अल्लू अर्जुन किस नए अवतार में नजर आएंगे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.