ऑस्ट्रेलिया के पीएम की चेतावनी !
ऑस्ट्रेलिया के पीएम की चेतावनी !

ऑस्ट्रेलिया- में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीने आसान नहीं होने वाले हैं और सरकारें इस जंग से पैदा हुए दबावों को पूरी तरह समाप्त करने का वादा नहीं कर सकतीं
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का बयान
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने स्पष्ट रूप से कहा, “आने वाले महीने आसान नहीं हो सकते और मैं इस बारे में खुल कर बात करना चाहता हूं. कोई भी सरकार इस जंग की वजह से पैदा हुए दबावों को पूरी तरह ख़त्म करने का वादा नहीं कर सकती।”साथ ही यह भी जोड़ा कि ऑस्ट्रेलिया इस जंग में सक्रिय रूप से शामिल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद देश के सभी लोग बढ़ी हुई कीमतों का बोझ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक घटनाओं का असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
पेट्रोल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
पेट्रोल की कीमतों में आई ऐतिहासिक बढ़ोतरी को देखते हुए प्रधानमंत्री अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ग्रामीण समुदायों और आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन बचाने पर जोर दिया है।
प्रधानमंत्री अल्बनीज ने दोहराया कि ऑस्ट्रेलिया इस जंग में सक्रिय रूप से शामिल नहीं है। फिर भी, तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ पूरे देश के लोगों पर पड़ रहा है। सरकार इस स्थिति का लगातार आकलन कर रही है और नागरिकों से सहयोग की अपील कर रही है।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo





