Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

घरेलू गैस बुकिंग नियम में बदलाव….जानिए क्या है नए नियम ।

अनिवार्य बुकिंग अवधि 25 दिन से बढ़ाकर अब 35 दिन

न्यू दिल्ली एजेंसी:- देश में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। नए नियम के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास डबल सिलेंडर यानी दो बॉटल कनेक्शन है, उन्हें अब नए सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 35 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह अवधि मात्र 25 दिन हुआ करती थी।

जारी हुए यह नया नियम शहरी, ग्रामीण और दूरदराज सभी क्षेत्रों में समान रूप से लागू किया गया है। इसके पीछे की मंशा गैस सप्लाई सिस्टम को संतुलित रखना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाना है। अब उपभोक्ताओं को अपने गैस उपयोग की योजना पहले से बनानी होगी, क्योंकि तय समय से पहले बुकिंग करने पर भी डिलीवरी स्लॉट 35 दिन बाद ही मिलेगा।

वहीं, जिन उपभोक्ताओं के पास सिंगल सिलेंडर कनेक्शन है, उनके लिए राहत बरकरार रखी गई है। ऐसे उपभोक्ता 25 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह व्यवस्था उन परिवारों के लिए लाभदायक है, जिनके पास बैकअप सिलेंडर नहीं है और जिन्हें जल्दी गैस की आवश्यकता होती है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अलग प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को अब 45 दिनों के अंतराल के बाद ही नया सिलेंडर बुक करने की अनुमति होगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी होगी और जरूरतमंद परिवारों तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को अपने घरेलू उपयोग की रणनीति में बदलाव करना होगा। समय पर बुकिंग और गैस के संतुलित उपयोग से ही किसी असुविधा से बचा जा सकता है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Overdue Payment Reminder

⏳ Immediate action required.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Please complete your payment as soon as possible to avoid temporary suspension of your website services. Once payment is received, your services will continue without interruption.

Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.