नई दिल्ली में पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी जी की केंद्रीय नेताओं से सौजन्य मुलाकात ।

कांकेर/खिलेश्वर नेताम:- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व सांसद एवं गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मोहन मंडावी ने आज नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इसके पश्चात उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री, 8 बार के सांसद, वर्तमान मंडला के सांसद एवं राष्ट्रीय गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी से भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने गोंडवाना समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। तत्पश्चात उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं राजमुंद्री की सांसद श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी जी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों को याद किया । इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह से भी भेंट कर संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर शिवनाथ ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनीष गुप्ता जी के साथ उपस्थित रहे ।





