Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी की गठन,भारत माता की और “वंदे मातरम्” के जयकारो से गूंजा भानुप्रतापपुर शहर ।

डिकेश साहू के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी गठन होते ही शिवाजी चौक पर जुटे सैकड़ों युवा ।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डिकेश साहू ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू गोपाल साहू के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा भानुप्रतापपुर मंडल की नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है।

इस घोषणा के बाद क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों युवाओं ने शिवाजी चौक में एकत्र होकर फटाखे फोड़े और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान “भारत माता की जय”वंदे मातरम्”युवा मोर्चा जिन्दाबाद के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

पूरे क्षेत्र में इस नई कार्यकारिणी को लेकर सकारात्मक माहौल और ऊर्जा देखने को मिली।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष डिकेश साहू ने कहा कि संगठन में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और नई टीम के गठन से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाये एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव युवाओं के विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आने वाले समय में और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

घोषित मंडल कार्यकारिणी इस प्रकार है: मंडल उपाध्यक्ष – शुभम गुप्ता, छत्रपाल यदु, गौरव श्रीवास्तव, हर्ष साहू, मानु राम नरेटी।मंडल महामंत्री – जागेश्वर नरेटी, प्रेम शर्मा, मंडल मंत्री – अंकुर शुक्ला, धीरज ठाकुर, शैलेष ठाकुर, गौरव शर्मा, सुमित पुजारी, भागवत मरकाम,कोषाध्यक्ष – रामेश्वर साहू, सह-कोषाध्यक्ष – सुरजीत खस,कार्यालय प्रभारी – भक्तेश्वर सिन्हा, कार्यालय सह प्रभारी – अंकुर दास, मीडिया प्रभारी – कृष शर्मा, मीडिया सह प्रभारी – मिथलेश हरिहारणो, सोशल मीडिया प्रभारी – कनक राजपूत, सोशल मीडिया सह प्रभारी – नागेश सेन, आई.टी. प्रमुख – सुभाष कोठारे, आई.टी. सह-प्रमुख – मोहित विश्वास, प्रशिक्षण प्रमुख – अभय ठगेल, प्रशिक्षण सह-प्रमुख – टीकम सोनवानी, प्रचार-प्रसार प्रमुख – नीतीश मेहता, प्रचार-प्रसार सह-प्रमुख – रॉकी पटेल, कन्या शक्ति संयोजिका – सुश्री महिमा ठाकुर, कन्या शक्ति सह-संयोजिका – सुश्री हिमांशी साहू, भगवती यादव, तान्या सिंघारे, प्रमुख शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल – तामेश्वर साहू, सह-प्रमुख शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल – अभिषेक पांडेय, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख – सवई टाक, नीति एवं अनुसंधान सह-प्रमुख – रोमित पटेल, खेल एवं कला प्रमुख – रेशम दास मानिकपुरी, खेल एवं कला सह-प्रमुख – खुम्मन निषाद, विधि एवं तकनीकी प्रमुख – योगेश केकती, विधि एवं तकनीकी सह-प्रमुख – मृत्युंजय त्रिवेदी, कार्यसमिति सदस्य – सौरभ सचदेव, संदीप छाबड़ा, कुणाल देवांगन, हरमनप्रीत रंधावा, उमाशंकर साहू, अभिषेख ठाकुर, प्रशांत प्रधान, दक्ष बघेल, कुशल नाग, राकेश चक्रधारी, तज्जु सलाम, हरीश सचदेव (निक्की), शिव प्रसाद नरेटी, सहवाग प्रधान, डोमेन दास मानिकपुरी, अशोक कोरेटी, कन्हैया कुंजाम, आकाश खस (पप्पू), विवेक चौथानी (भोलू), रोहित उइके, बबलू गवर्णा, प्रदीप हुर्रा, मनेश राणा, श्रवण सलाम, भावेश वर्मा, महेश सेन, मंगतू राम नेताम, वागेश दास मानिक, दीपक कोठारी, दिव्येश ठाकुर, विशेष आमंत्रित सदस्य – ऋषि सोलंकी, डिकेश्वर साहू, सुमित राउत, अक्षय सोनी, सौरभ पारख, मितेश निषाद, गोलू रजक, अंगु पुजारे, लोकेश कसेर, उत्कर्ष ठाकुर, उज्ज्वल यदु, शैलेश पटेल, विकास मानिकपुरी, परमानंद कावड़े, अमन मतलामी, सुशील पासवान।

अंत में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी विशेष उपस्थिति रही, जिनमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्रप्रताप दुग्गा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद जैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास, गिरधारी नरेटी, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री कौशल रामटेके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश देवांगन, भाजयुमो कार्यकर्ता प्रशांत प्रधान,सागर शर्मा,अभिजीत सरकार, रोहित चक्रवर्ती, गौतम सूर्यवंशी, गणेश आचला, ऋषभ देवांगन, धरमदास, अभय पांडेय, मनीष विश्वास, श्रेयांश, युग शर्मा,ओमकार मंडावी सहित बड़ी संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.