Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

गरियाबंद – CM ने गरियाबंद जिले के 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किए 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की राशि

गरियाबंद - CM ने गरियाबंद जिले के 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किए 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की राशि

मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किए 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की राशि
जिला स्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए हितग्राही और जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री साय ने कोदोबदर के नरेष निर्मलकर से किया संवाद
 राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने 12 हितग्राहियों को राषि हस्तांतरण प्रमाण पत्र सौंपा

गरियाबंद, 25 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खाते में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये हस्तांतरित किए। रिमोट का बटन दबाते ही गरियाबंद जिले के 17 हजार 575 हितग्राहियों के खाते में 10 हजार रुपये के मान से 17 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित हुई। कार्यक्रम में सांकेतिक रुप से 12 हितग्राहियों को उनके खाते में राशि हस्तांतरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रोहित साहू थे। इस दौरान नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रिखिराम यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन, लेखराज धुर्वा, सुरेन्द्र सोनटेके, सोहन धु्रव, सुमित पारख, शेखर साहू सहित कलेक्टर श्री बीएस उइके, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की लाइव प्रसारण कर संवाद किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोदोबदर के श्री नरेश निर्मलकर से संवाद किया। इस अवसर पर नरेश ने बताया कि पिछले वर्ष उन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई थी। जिससे वे अपने नाती के पढ़ाई लिखाई, मकान निर्माण एवं आवश्यक सामग्री के लिए खर्च किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए जड़ी-बुटी खरीदने में भी सहयोग मिल जाता है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुआ कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहूंचे जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो। जिले के हितग्राहियों के खातों में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि मिलने से काफी प्रसन्नचित है।
इस दौरान राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत दूसरे वर्ष में द्वितीय किस्त की राशि प्रदान किया जा रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। राज्य सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व मोदी की गारंटी के तहत जो वादें किए गये थे। उसे पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों ने भी मोदी की गांरटी को विश्वास में लेकर प्रदेश में सरकार बनायी। जिसके तहत डबल इंजन की सरकार ने सभी वादों को पूरा कर रहे है जिससे चहुमंखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिले में भी पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, भवन सहित अन्य सभी निर्माण एवं विकास कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी परियोजनाएं नागरिकों की सुविधओं के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री रिखिराम यादव एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने भी संबोधित किया।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए की वित्तीय सहायता सीधे हितग्राही के बैंक खाते में दी जाती है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी आदि पौनी-पसारी व्यवस्था से संबद्ध भूमिहीन परिवार भी शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, माँझी परिवारों को भी शामिल किया गया है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.