Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

CG – गुहाननाला में 21 और 22 मार्च को गोंडवाना समाज का वार्षिक सम्मेलन, तैयारी जोरों पर…।

धमतरी :- आदिवासी गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी का तहसील स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आगामी 21 एवं 22 मार्च को उपक्षेत्र दुगली के ग्राम गुहाननाला में आयोजित किया जाएगा,इस संबंध में समाज की महत्वपूर्ण बैठक गुहाननाला में आयोजित की गई थी, बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुगली को सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपते हुए सप्तरंगी गोंडवाना ध्वज प्रदान किया गया,

आगामी सम्मेलन में समाज की रीति-नीति, कला, साहित्य, संस्कृति तथा सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, इसके साथ ही धर्मांतरण, नशा मुक्ति, शिक्षा जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्वानों द्वारा अपने विचार समाज के बीच प्रस्तुत किए जाएंगे।

सम्मेलन में सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज की परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे,इस अवसर पर संरक्षक श्रवण मरकाम पूर्व विधायक,तहसीलअध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, उपाध्यक्ष जोहरलाल चंद्रवंशी, जितेंद्र कुंजाम,भगवान सिंह नेताम,मयाराम नागवंशी, मोहन सिंह कुर्रू,दलगंजन मरकाम,आर डी नेताम।

सतरूपा तमोंवंशी,राज कुंवर मंडावी,शत्रुघ्न साक्षी,पिंगल गोटा ,सुरेंद्र नेताम,बुधराम नेताम,डोमार ध्रुव, विशाली राम ध्रुव, हरक मंडावी,संतोष नेताम,राजू कावड़े,सोनाराम नेताम,वेदप्रकाश मंडावी,राजेश मरकाम,बाला राम मंडावी,चिंताराम तुमरेटी,बलराम सोरी,सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.