गर्मियों की छुटियों में अपने साथ जरूर रखें यह प्रोडक्ट्स- शहनाज़ हुसैन
गर्मियों की छुटियों में अपने साथ जरूर रखें यह प्रोडक्ट्स- शहनाज़ हुसैन

गर्मियों की छुटियों में अपने साथ जरूर रखें यह प्रोडक्ट्स- शहनाज़ हुसैन
गर्मियाँ शुरू हो गई हैं / इस सीजन में ज्यादातर लोग अपने परिवार / दोस्तों के संग पहाड़ों / पर्यटक स्थलों पर घूमने का प्लान बनाते हैं ताकि ठण्डी हवाओं का आनन्द ले सकें और शहरों की भाग दौड़/ उबाऊ भरी जिन्दगी से राहत मिल सके /
लेकिन गर्मियों के मौसम में खुले आसमान में घूमने से पसीने , टैनिंग , त्वचा में जलन , सनबर्न से सौन्दर्य चौपट हो जाता है जिससे आपका मूड खराब हो जाता है
लेकिन अगर आप अपने साथ कुछ जरूरी सौन्दर्य प्रसाधन साथ रखेंगे तो आपको अपनी त्वचा बालों के प्रति ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी /
अगर आप अपने साथ कुछ जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स रखते हैं तो आप इस मौसम में त्वचा को होने वाले नुकसानों से खुद को बचा सकते हैं। इसलिए मेरा यह सुझाव है की अपने सामान में एक छोटा सा ब्यूटी बैग भी ले चलें और निश्चिन्त होकर पहाड़ों का आनन्द लें
1 —फेस वाइप्स——–
गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी पसीने से होती है /
गर्मियों के में मौसम तेज धुप की बजह से ऑयली त्वचा ज्यादा ऑयली हो जाती है जिससे चेहरे पर गन्दगी ,तेल जम जाता है / इससे चेहरा डल हो जाता है और मेक अप भी खराब हो जाता है /
इस लिए जब भी गर्मियों की छुटियों में आप घूमने जाएँ तो अपने साथ फेस वाइप्स जरूर रखें
चेहरे को साफ करने के लिए फेशियल वाइप्स का प्रयोग बड़ा आसान, सुविधाजनक और अच्छा माना जाता है। फेशियल वाइप्स के द्वारा हाथों.हाथ बिना पानी के चेहरे की त्वचा साफ भी हो जाती है और चेहरे की नर्व्स में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है/
गीले फेस वाइप्स को आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग कर सकती हैं / इस गीले फेस वाइप्स का उपयोग आप यात्रा के दौरान जब आपके पास पानी और फेस वॉश उपलब्ध नहीं हो , तो कर सकती हैं / एक वाइप निकाल कर चेहरे को पोंछने से आपकी त्वचा तुरंत साफ और ताज़ा महसूस महसूस करती है
2 —-वाटर प्रूफ काजल ——-
महिलाएं अपनी सुन्दरता को निखारने में आँखों पर काफी ध्यान देती हैं / काजल के बिना आँखे अधूरी सी रहती हैं /
गर्मियों के मौसम में गर्मी और पसीने से काजल फैलने के समस्या आम है /
इस समस्या से बचने के लिए वाटरप्रूफ काजल आपकी मदद कर सकता है / वाटर प्रूफ काजल आँखों पर लम्बे समय तक रहता है / यह आँखों को परेशान नहीं करता और सेंसिटिव आँखों बाली महिलाओं के लिए भी उपयुक्त होता है /
जेल आधारित काजल 12 घण्टों तक टिका रहता है जिसे आप ब्रश की मदद से लगा सकती हैं /
जहां तक सम्भव हो तो काजल की पतली लाइन लगाएं /पतली लाइनें कम फैलती है जिससे आपका चेहरा पूरा दिन साफ़ और सुन्दर दीखता है / पतली लाइनें ज्यादा प्रकृतिक दिखती हैं और यात्रा के दौरान मेक अप के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होती हैं क्योंकि पतली लाइन को ठीक करना भी आसान होता है
3 —- ग्लिटर——जब भी आप छुट्टियाँ मनाने के लिए जाते हैं तो अमुमन रात को बाहर पार्टियों में जरूर जाना पड़ता है / रात के समय आँखों और नाखूनों के लुक को बेहतर करने के लिए ग्लिटर का प्रयोग करना चाहिए जिससे आप औरों से बेहतर दिखें /ग्लिटर नाखूनों को एक नया लुक देता है जिससे साधारण मैनीक्योर भी खास दिखने लगता है /
ग्लिटर मैनीक्योर अनगिनत प्रकार के कस्टमाइज़ेशन का अवसर प्रदान करता है और विभिन्न साइज़, रंगों और फिनिश के साथ आपके सौन्दर्य को चार चाँद लगा देता है
ग्लिटर कई तरह के नाखूनों और उनकी लंबाई पर बहुत खूबसूरत लगता है। चाहे आपके नाखून छोटे हों या लंबे एक्सटेंशन, ग्लिटर उनकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है और उन्हें आकर्षक और सुंदर बना सकता है
4 –ड्राई शैम्पू —-
जब भी आप ट्रैवेल कर रहे होते हो तो समय की हमेशा कमी रहती है और बालों को धोने का कम ही समय मिल पाता है / ऐसे में ड्राई शैम्पू काफी मददगार सावित हो सकता है
ड्राई शैम्पू पानी रहित उत्पाद है जिसे बालों को साफ करने के लिए आम तौर पर स्प्रे या पाउडर के रूप में उपयोग किया जाता है / इसे सिर की त्वचा पर लगाया जाता है और यह बालों से तेल या सीबम को सोख लेता है जिससे बाल साफ और तरोताजा दिखते हैं / यदि आपकी स्कैल्प संवेदनशील है तो आपको अल्कोहल आधारित या सुगन्धित ड्राई शैम्पू से बचना चाहिए / कुछ ड्राई शैम्पू अलग अलग शेड्स में भी आते हैं जोकि आपके बालों की शेड से मैच करते हैं





