Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

चंबा में निर्माणाधीन पुल ढहा, वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल

चंबा में निर्माणाधीन पुल ढहा, वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल

चंबा में निर्माणाधीन पुल ढहा, वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां निर्माण के अंतिम चरण में पहुंचा एक पुल अचानक ढह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भूस्खलन बना वजह
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भूस्खलन की वजह से हुआ। पहाड़ी से अचानक भारी मलबा नीचे गिरा, जिसने पुल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मजबूत लोहे का स्ट्रक्चर जमीन पर ढेर हो गया।

कहां बन रहा था पुल?
बता दें यह पुल चंबा जिले के सिन्यूर इलाके में होली-खरमूखा सड़क पर बनाया जा रहा था। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट इलाके के लिए लाइफलाइन माना जा रहा था। इस पुल के निर्माण के लिए 2023 में टेंडर जारी हुआ था, जिसके बाद काम शुरू किया गया। स्थानीय लोग अब तक एक पुराने लकड़ी के पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। नया पुल उनके लिए सुरक्षित और स्थायी कनेक्टिविटी देने वाला था, लेकिन पूरा होने से पहले ही यह ढह गया। पुल गिरने के बाद इलाके का संपर्क एक बार फिर प्रभावित हो गया है। यह मार्ग खासतौर पर होली क्षेत्र तक पहुंचने के लिए अहम था, जहां मानसून के दौरान अक्सर रास्ते बंद हो जाते हैं।

स्थानीय विधायक का बयान
वहीं भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राज ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजा है। उन्होंने कहा कि पुल इस इलाके के लिए बेहद जरूरी था और इसके ढहने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता, डिजाइन और सेफ्टी ऑडिट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारी तय की जाएगी

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.