प्रसिद्ध गढ़ बासला माता के दर्शन करने गोपाला मित्र मंडली ने निकली भव्य पैदल यात्रा ।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- मंगलवार 24 मार्च 2026 को नगर के हनुमान मंदिर से गढ़ बासला माता के दर्शन के लिए भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। गोपाला मित्र मंडली, भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में माता, बहनों एवं नगर के भक्तगण उत्साह और भक्ति के साथ शामिल होकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु माता के भजनों के साथ यात्रा करते रहे।

भव्य पदयात्रा में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सावित्री मनोज मंडावी भी शामिल हुई
आयोजक समिति ने प्रथम बार इस यात्रा की शुरुआत की व आने वाले समय में इसे और भव्य रूप से करने की बात कही आयोजन समिति के सदस्य गोपाल राठी,नमन झाबक जैन,नरेंद्र कुलदीप, विजय धामेचा,अजय लखानी,अभय राठी, ने भव्य पैदल यात्रा में जगह-जगह फल व शरबत का आयोजन श्री गौरव चोपड़ा,श्री नारायण दास रोहित जी चांडक ,श्री बंशीलाल जी तरुण जी सोनी, श्री आनंद जैन ,श्री नायक सर ,व श्री रितेश संचेती की तरफ से बस की व्यवस्था की गई जिनका आयोजन समिति ने धन्यवाद ज्ञापित की।
पदयात्रा में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश तिवारी,अनंत गोपाल कोठारी, राकेश रामानी,चंद्रमोली मिश्र,शेखर यदु,मोहन मंडावी,हितेश तिवारी,आईआर साहू, सिघोरिया सर, पंकज वाधवानी , तूकेश साहू, त्रिलोचन ठाकुर,शेखर हरियानो,लक्ष्मण मखीजा,प्रदीप नवलानी,रवि साहू,भगवती गजेंद्र, सीमा सेनगुप्ता,निशा तिवारी,कीर्ति पद्दा ,किरण डोंगरे ,मुस्कान मोटवानी,सुशील आहूजा,व महिलाएं बच्चे सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए ।





