भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- भानुप्रतापपुर क्षेत्र में इन दिनों जमीन मामले को लेकर लगातार खुलासे हो रहे है जहाँ कुछ जगह पर जमीन के अवैध कब्जे को लेकर तो कही नियम को ताक में रख कर जमीन बेचा जा है। कुछ इसी तरह का मामला भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक अंतागढ़ रोड में एक रसूखदार व्यापारी द्वारा 539 वर्ग फिट की जमीन दिखा कर हजार वर्ग फिट की जमीन में अवैध कब्जा कर बिल्डिग बनाया जा रहा है, पर नगर पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।
भानुप्रतापपुर निवासी वरिष्ठ व्यापारी नरेश जैन पिता कन्हैयालाल जैन ने भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में खसरा नंबर 120/7 में अंकित 0.0050 हेक्टेयर भूमि है जो लगभग 539 स्क्वायर फीट होता है पर वास्तविक में हजार फीट से ज्यादा की व्यवसाय के लिए बिल्डिग बनाया जा रहा है इसे नगर पंचायत के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी सही से जांच करें तो बहुत सा कब्जा अवैध निकलेगा पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों की साठगांठ से रसूखदार व्यापारी बेखौफ होकर निर्माण कर रहे है । पर संबंधित अधिकारी मुख दर्शक बने देख रहे है । मिली जानकारी के अनुसार नरेश जैन ने अपने निर्माणधीन बिल्डिंग के पीछे बिना लिखित आदेश के सरकारी ज़मीन में बने पर्दा को भी गिरा दिया जो की गलत है प्राइवेट बिल्डिंग को बनाने के लिए किसी भी सरकारी संपत्ति की किसी की कह देने मात्र से गिरा देना सरकारी नियमों की अवहेलना है । अब देखते है खबर चलने के बाद तहसीलदार और नगर पंचायत के संबंधित अधिकारी क्या एक्शन लेते है ।
Live Cricket Info
Talk India Digital हर खबर… आपके नजरिए से!

