Breaking News

“गांव बस्ती चलो अभियान” से निश्चित ही सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन – जन तक पहुंचेगी – मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे

भानुप्रतापपुर /खिलेश्वर नेताम : भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा शक्ति केंद्र आसुलखार के मतदान केंद्र क्र. 118 ग्राम कुँआपानी में पार्टी द्वारा निर्देशित “गांव बस्ती चलो अभियान” अंतर्गत 8 घंटों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए मतदान केंद्र में शक्तिकेंद्र आसुलखार के समस्त कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित समाज प्रमुख और प्रभावशाली लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था इस कार्यक्रम में भाजपा की रीति नीति, जनसंघ, भाजपा का उद्भव और विकास सहित भाजपा नित सरकार की समस्त उपलब्धि सहित विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा गया।। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, मुख्य वक्ता जिला कार्यालय मंत्री रत्नेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन, ग्राम सरपंच ढालन सिंह राणा श. के. अध्यक्ष देवराज सलाम आदि का सहयोग रहा। प्रथम पहर के कार्यक्रम में भाजपा के विकास यात्रा, नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि, और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली सरकार पर विशेष वार्ता में “श्री डिगेश खापर्डे ने कहा आज हमारे लिए गर्व की बात है कि 1951 को “भारत माता की जय” का सपना देख रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों ने आकर लिया और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के साथ साथ अपने विचार यात्रा को प्रसारित किया गया, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्माता और भाजपा के पितृपुरुष भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस महान् पार्टी का कमान संभाल लिया, उस दौर में दो सांसदों से आज 300 का आंकड़ा पार कर सरकार बना कर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है वह भारतीय जनता पार्टी है, आज 2014 से अब तक भारत देश हर कदम तरक्की कर रहा है, मातृवंदन योजना समस्त मातृशक्तियों का सम्मान करता है, ऐसे कई योजनाएं हैं जो आज जनजीवन को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में मदद कर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के संदेश को लेकर जनसंपर्क रैली के माध्यम से लोगों से मिलकर संवाद किया गया, जनसंघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेत्रियों का शॉल श्रीफल एवं भाजपा का गमछा भेंट कर सम्मान किया गया, पटेल समाज के वरिष्ठ एवं जनसंघ के नेता जीवराखन पटेल, सेन समाज के धनश्याम सेन, ग्राम गायता अमर सिंह राणा, कोजाराम समरथ, बारसूराम पुजारी,बलिराम मातृशक्ति में श्रीमती सुरजा बाई, बिंदबाई नवली बाई, अंशोबाई को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजीव श्रीवास ने किया इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संकेत नशीले, दीपांकर मजूमदार पूर्व सरपंच पेंवरी जयबत्ती मंडावी, रूखमणि कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

भानुप्रतापपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि।

Follow Us भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.