Breaking News

राहुल गांधी पर हुए द्वेषपूर्ण एफआईआर के खिलाफ युवा कांग्रेस ने फूंका मोदी व नितिश का पुतला !

भानुप्रतापपुर /खिलेश्वर नेताम:- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे और दलित छात्रों से संवाद पर प्रतिबंध के खिलाफ जन आक्रोश लगातार तेज होता जा रहा है जिसके विरोध स्वरूप आज भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में प्रदेश सचिव पंकज राज वाधवानी विधानसभा अध्यक्ष आकाश यदु के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी व नितिश कुमार का भारी नारे के बीच पुतला दंहन कर विरोध प्रदर्शन किया। 

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

पंकज राज वाधवानी ने कहा कि अगर आप छात्रों से संवाद को रोकेंगे। विपक्ष की आवाज़ को दबाएंगे और सत्ता के विरोध में उठने वाली हर आवाज़ को कुचलने की कोशिश करेंगे, तो हम सड़क से संसद तक आपको घेरेंगे। लोकतंत्र बचाने की लड़ाई अब राहुल गांधी जी के नेतृत्व में और भी तेज होगी दलित छात्रों से संवाद पर रोक लगाना यह दर्शाता है कि सरकार शिक्षा और विचारों के विस्तार से डरती है जिसमें आज प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया गया। 

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाना तानाशाही का संकेत है। राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करना न सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है, बल्कि संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ भी खुला हमला है। 

सुनील बबला पाढ़ी ने कहा कि भारत में सामाजिक न्याय आकर ले कर रहेगा और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं।बिहार में शिक्षा न्याय संवाद में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने गए थे। बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया। 

विधानसभा अध्यक्ष आकाश यदु ने कहा की बिहार की जद(यू)-भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तबाह कर दिया है।छात्रों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले परोसे जा रहे हैं। 

नवनीत ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार से कार्यक्रम को रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है। 

अजय पंजवानी ने कहा कि राहुल गांधी के पीछे युवाओं की शक्ति है। इस प्रकार की एफआईआर से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

आज के इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस से विरेन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील बबला पाढ़ी,पंकज राज वाधवानी,आकाश यदु, नवनीत ठाकुर,अजय पंजवानी,विजय धामेचा, भगवान सिंग,हितेश तिवारी,गुरदीप डिनसा,श्याम शुक्ला ,मुकेश चंद्राकर , संजू नेताम , निकेश ठाकुर , सीमा सेन गुप्ता , किरण डोंगरे , गणेश सोनी, सुरेश पंजवानी, 10जनपद युकां अध्यक्ष महेंद्र सोनवानी,रवि दुग्गा , अनुराग शर्मा , ललाई खसवा ,रवि साहू सुरेश राजपुत ,समरेश सोनी उमंग जैन,खिलेश मंडावी, रामनाथ दुग्गा ,परवेज कुरैशी ,बादल मंडावी,जित्तु वर्मा,तुलाराम साहू, धर्मेंद्र टांडिया सभी युवा कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथी शामिल थे। 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

भानुप्रतापपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि।

Follow Us भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.