भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां अज्ञात युवती या महिला ने बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद उसे फेंक दिया गया था…
नगर के अंतागढ़ रोड सुभाष पारा में बीती रात लगभग 1.00 बजे आवारा कुत्ते नवजात शिशु का शव लेकर घूम रहा था, जिसे भानुप्रतापपुर के ही एक युवक के द्वारा देखा गया और उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया,वायरल होते ही आस- पास के लोगों में हड़कंप मच गया ।
शव को देखने से लग रहा है कि लगभग 6 माह से ऊपर का बच्चा है जो हॉस्पिटल या प्राइवेट क्लीनिक से एबॉर्शन कराने के बाद फेकने की आशंका है ।
हालांकि मामला के सूचना के बाद भानुप्रतापपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
Live Cricket Info
Talk India Digital हर खबर… आपके नजरिए से!

