Breaking News

भानुप्रतापपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूथ क्लब द्वारा विशाल ध्वजारोहण कार्यक्रम का होगा आयोजन ।

भानुप्रतापपुर/खिलेश्वर नेताम :- भानूप्रतापपुर में यूथ क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महाधिराज भानूप्रताप देव चौक में सुबह 8 बजे से शुरू होगा। क्लब के हिमांशु ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भानूप्रतापपुर और आसपास के युवाओं को देशभक्ति की ओर लेकर जाना है। हम चाहते हैं कि युवा स्वतंत्रता के महत्व को समझें और अपने देशभक्ति का हर्ष और उल्लास के साथ प्रदर्शन करें।कार्यक्रम की शुरुआत विशाल ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ होगी। इसके बाद, एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, जो भानूप्रतापपुर और संबलपुर दोनों स्थानों पर होगी। यह रैली युवाओं को देशभक्ति की भावना के साथ जोड़ने के लिए आयोजित की जा रही है।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

भाजपा की सुशासन गरीबों के लिए “कुशासन” अपनी ही ज़मीन के लिए सालों से दर – दर भटक रही बुजुर्ग महिला ।

कांकेर/ खिलेश्वर नेताम :- कांकेर जिला के अंतागढ़ में एक गरीब महिला के जमीन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.