Breaking News

भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन में मधुमक्खियों का छत्ता,कभी भी हो सकता है यात्रियों पर हमला ।

स्टेशन प्रबंधक की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ी घटना 

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम :- भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन के सामने बनी पानी टंकी में मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते होने से यात्रियों में दहशत बना हुआ है । हाल ही में छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में अमृत भारत योजना के तहत नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से देश के 118 रेलवे स्टेशनों के साथ इस स्टेशन का भी लोकार्पण किया। स्थानीय स्तर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विधिवत उद्घाटन किया है, इस करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए नए स्टेशन में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां AC प्रतीक्षालय और महिलाओं के लिए अलग केबिन भी बनाई गई है इसके साथ ही कई सुविधाएं भी यात्रियों के सुरक्षा के लिए बनाए गए है लेकिन पानी टंकी में मधुमक्खियों का डेरा होने के कारण रेल यात्रियों में दहशत बना हुआ है । 

भानुप्रतापपुर में रेलवे स्टेशन बनने के बाद से ही सैकड़ों यात्रियों का आवागमन शुरू है लेकिन अब यात्रियों को मधुमक्खियों का डर सताने लगा है,मधुमक्खी कभी भी यात्रियों पर हमला कर सकते है । इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंध को भी है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है,जिसका नतीजा आने वाले समय में यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है। 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

भानुप्रतापपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि।

Follow Us भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.