Breaking News

कुमारी रीतिका नंद ने कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में 85.2% लाकर बढ़ाया अंचल का मान ।

बरमकेला:- मोना माडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रीतिका नंद ने कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में 85.2 % अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया है l पिता जयकिशोर नंद जो कि पेशे से शिक्षक और जलगढ़ मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। रीतिका नंद ने विद्यालय के शिक्षण और घर में रहकर ही पारिवारिक वातावरण से पढ़ाई की बिना बाहरी ट्यूशन के पढ़ाई कर शानदार उपलब्धि हासिल किया है। कुमारी रीतिका नंद की यह कामयाबी पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अपने समाज को गौरवान्वित किया है l इस शानदार सफलता के पीछे उनके पूरे परिवार व शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनवरत प्रयासरत हैं l बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करेगी l उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार,विद्यालय तथा उनके समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

भानुप्रतापपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि।

Follow Us भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.