Breaking News

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के पत्नी ने तिरुमाला मंदिर में मन्नत पूर्ण होने पर मुंडवाया सिर ।

 

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

 

आंध्र प्रदेश ब्यूरो:- भारत को सनातनों का देश माना जाता है क्यों कि यह लोगों को अपने आस्थाओं पर पूर्ण भरोसा होता है भारत के आंध्र प्रदेश में कई ऐसे मंदिर हैं जहां मन्नत मांगने पर पूरी भी हो जाती है आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी ने अपने बेटे की सलामती के लिए मन्नत मांगी थी जिसे उन्होंने रविवार को पूरा किया। उन्होंने तिरुमाला मंदिर में अपने बाल मुंडवाए और भगवान वेंकटेश्वर का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विभिन्न अनुष्ठानों में भी भाग लिया।

हाल ही में सिंगापुर के एक स्कूल में आगजनी की घटना में घायल हुए अपने बेटे की सलामती के लिए मन्नत मांगी थी। अन्ना कोनिडेला ने देवता के प्रति अपनी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में अपने बाल अर्पित कर भगवान वेंकटेश्वर को धन्यवाद दिया। 

 

*आठ अप्रैल को सिंगापुर में समर कैंप में लगी थी आग*

कल्याण दंपती के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक समर कैंप में भाग लेने गए थे। जहां 8 अप्रैल को आग लग गई। हादसे में मार्क के हाथ-पैर जल गए थे और उन्हें धुएं की वजह से भी तकलीफ हुई थी। गनीमत रही कि वह इस हादसे में बच गए। हादसे में घायल बेटे की सलामती के लिए अन्ना ने तिरुमाला मंदिर में बाल अर्पित करने के लिए मन्नत मांगी थी। 

*अन्ना ने भगवान वेंकटेश्वर में अपनी आस्था की घोषणा की*

प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि अन्ना कोनिडेला रूसी रूढ़ीवादी ईसाई हैं, इसलिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के नियमों के अनुसार, उन्होंने पहले मंदिर के अधिकारियों की उपस्थिति में भगवान वेंकटेश्वर में अपनी आस्था की घोषणा की और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। बाद में उन्होंने मंदिर की यात्रा की और विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया। 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

भानुप्रतापपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि।

Follow Us भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के तत्वावधान में आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.