Breaking News

भाजपा जिला कार्यकारिणी के गठन के पदाधिकारियों के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ।

भानुप्रतापपुर / खिलेश्वर नेताम:- भानुप्रतापपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के प्रथम नगर आगमन पर भानुप्रतापपुर मंडल में भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला महामंत्री श्री राजा पाण्डेय, जिला महामंत्री श्री जितेंद्र मरकाम, जिला उपाध्यक्ष श्री बृजेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रामबाई गोटा, तथा आई.टी. सेल के जिला सह-संयोजक श्री संकेत नसीने का स्वागत आज दिनांक 05 नवम्बर 2025 को शाम 5 बजे किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे, मंडल महामंत्री श्री राजीव श्रीवास, तथा महामंत्री श्री गिरधारी नरेटी द्वारा किया गया। इसी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री आकाश सोलंकी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।रैली पश्चात स्थानीय सभा स्थल पर संक्षिप्त स्वागत सभा हुई। 

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

सभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री श्री राजा पाण्डेय ने कहा:- 

भाजपा ही वह संगठन है जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता को भी संगठन के शीर्ष दायित्वों तक पहुँचने का अवसर मिलता है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, वह व्यक्तिगत सम्मान नहीं, अपितु हमारे कार्यकर्ताओं की शक्ति और विश्वास का प्रतीक है। हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे और भाजपा के विचार को हर घर तक ले जाएंगे।”

सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री बृजेश चौहान ने कहा कि:- 

“भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहाँ पद नहीं, ‘कर्तव्य’ महत्वपूर्ण है। संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए हमें आगामी कार्ययोजना को धरातल तक पहुँचाना है।

 

वहीं जिला महामंत्री श्री जितेंद्र मरकाम ने अपने वक्तव्य में कहा:- 

 

“हम सबका लक्ष्य स्पष्ट है — प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संगठन को ग्राम-स्तर तक सशक्त करते हुए जन-जन के बीच पार्टी की नीति और संकल्प को पहुँचाना।”कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष ढालन सिंह राणा, चैतूराम आचला, कोषाध्यक्ष जीवराखन सलाम, मंत्री जितेंद्र पांडे, कौशल्या उइके, सुमित्रा साहू, संगीता टांडिया, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, पूर्व मंडल महामंत्री ज्वाला जैन अरविंद जैन, रत्नेश सिंह, हेमप्रकाश शिवहरे, हेम सोनवानी, नरेंद्र शर्मा, सचिन दुबे, संदीप ठाकुर, प्रतीक ठाकुर, रोशन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गूकोंदल पिलम नरेटी, कृष्णा, नरेश कोमरा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा से महामंत्री शुभम गुप्ता, मंत्री अंकुर शुक्ला, अमन, राजेंद्र ध्रुव, प्रेम शर्मा, लकी यदु तथा युवा कार्यकर्ताओं का ऊर्जावान योगदान उल्लेखनीय रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Khileshwar Netam

मैं खिलेश्नेवर नेताम, Talk India Digital का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Check Also

एक दिन में 26000+ गाड़ियां बिकीं 6570 इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर शामिल

एक दिन में 26,000+ गाड़ियां बिकीं, 6,570 इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर शामिल

Follow Us मुंबई: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahifa Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.