Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मटोली चौक में दो ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड के अभाव में बढ़ी मुश्किल !

मटोली चौक में दो ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड के अभाव में बढ़ी मुश्किल !

पखांजुर/अजय बेसरा:- पखांजुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटोली चौक में मंगलवार को दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आस पास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के कारण मुख्य स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पखांजुर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया। पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति को आग के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई ।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन पखांजुर में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के कारण आग बुझाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निकटतम दमकल वाहन कांकेर में उपलब्ध है, जो घटनास्थल से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित है। दूरी अधिक होने के कारण समय पर दमकल नहीं पहुंच सकी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.