Payment Pending

Your payment is still pending. Please complete your payment to continue using our services.

Pay Now
Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

ग्राम घोटिया में तालाब गहरीकरण के नाम से भ्रष्टाचार की आशंका, सचिव और रोजगार सहायक की कार्यप्रणाली संदेहास्पद…जांच की मांग !

गहरीकरण के लिए 4 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत, लेकिन जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही कार्य ।

भानुप्रतापपुर/ खिलेश्वर नेताम:- ग्राम पंचायत घोटिया में तालाब गहरीकरण कार्य में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार की आशंका स्थानीय ग्रामीणों ने जताई है। यह मामला भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोटिया के आश्रित ग्राम बागवाही का है जहां तालाब गहरीकरण के नाम से आये लाखों रुपए की राशियो का पंचायत के कर्मचारियों ने मिलकर बंदरबांट कर दिया है, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 ( RTI ACT) के तहत् मिली जानकारी के अनुसार तालाब गहरीकरण कार्य के नाम से 4.950 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुआ था, लेकिन मौके पर हुए कार्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता कि मुश्किल से 2 लाख रूपए खर्च नहीं हुई होगी । यह आप इस तस्वीर को देखकर समझ सकते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में गहरीकरण का कार्य नाम मात्र का किया गया है, जबकि सरकारी अभिलेखों में बड़ी राशि खर्च होना दर्शाया जा सकता है,लेकिन तालाब के पास बने बोर्ड में अभी तक सूचना तक नहीं दर्शाया गया है इससे स्पष्ट रूप से पंचायत के कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सचिव बसंती नेताम ने दी प्रतिक्रिया 

ग्राम सचिव बसंती नेताम ने सूचना के अधिकार के तहत् जानकारी देते हुए कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है इस विषय में रोजगार सहायक राजकुमार दर्रो ज्यादा अच्छा से बता पाएंगे,अब आप बताईये पंचायत का अधिकारी सचिव होता है लेकिन सचिव मैडम को इसको जानकारी नहीं है, ऐसे में सचिव जी का मिलीभगत होना संदेहास्पद है।

 

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

आगे ग्रामीणों ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर स्वीकृत राशि का सही उपयोग होना आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।

अब देखना होगा कि इस मामला में संलिप्त और संबंधित लोगों के ऊपर क्या कार्यवाही होती है ।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.6263500967
Was this article helpful?
YesNo
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खिलेश्वर नेताम

मैं खिलेेश्वर नेताम, *Talk India Digital* का मुख्य संपादक हूं। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। वर्षों से मैं निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करता आ रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.