कोड़कुर्सॆ गांव के रघुनाथ यादव (छोटू) ने छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बनाई जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान।
कोड़कुर्सॆ गांव के रघुनाथ यादव (छोटू) ने छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बनाई जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान।

कांकेर / खिलेश्वर नेताम:- कांकेर जिला के अंदरूनी गांव कोड़कर्सॆ का रहने वाले रघुनाथ यादव (छोटू) यादव ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपने जुनून और मेहनत के दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।
रघुनाथ यादव ने छत्तीसगढ़ी और उड़िया फिल्मों में लगभग दर्जनों फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम किया है। उनके अभिनय और मेहनत को देखते हुए उन्हें लगातार नए अवसर भी मिल रहे हैं। गांव के साधारण परिवार से आने वाले रघुनाथ यादव की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा, लेकिन संघर्ष और लगन के बल पर उन्होंने अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने मोर छईयां भुइंया 2 मोर छईयां भुइंया 3,सम्राट ,बाघिन, और आने वाला फिल्म ढोलकल में सहयोगी कलाकार ( जूनियर आर्टिस्ट) के रूप में अभिनय कर रहे हैं।
रघुनाथ (छोटू) यादव कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में भी कर रहे हैं कार्य
रघुनाथ (छोटू) यादव सिर्फ़ कलाकारी तक सीमित नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी में जुड़कर पिछले कई सालों से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में काम कर रहे हैं, और इसके साथ ही राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे । आपको बता दें कि रघुनाथ (छोटू) यादव को बस्तर संभाग से कांग्रेस पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता के लिए चयनित किया गया है जहां उन्होंने वर्तमान में रायपुर में इंटरव्यू दिया है जिसका परिणाम आना बाकी है ।

रघुनाथ छोटू यादव ने कहा मुंबई जाने का है सपना
कांकेर जिला का अंतिम छोर का रहने वाला रघुनाथ छोटू यादव ने बताया कि उन्हें मुंबई जाकर अभिनय करने का बचपन से सपना है,आगे उन्होंने कहा कि अगर कभी भी मुंबई जाने का मौका मिले तो मैं जरूर जाऊंगा ।





