शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख से चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की सौजन्य भेंट।
शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख से चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की सौजन्य भेंट।

भानुप्रतापपुर/ खिलेश्वर नेताम :- शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख के भानुप्रतापपुर आगमन पर चैंबर ऑफ कॉमर्स भानुप्रतापपुर इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने थाना परिसर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा शौर्य चक्र सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख ने अपने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका यह सम्मान युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।*

*इंस्पेक्टर रामेश्वर देशमुख ने इस सम्मान के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर एसडीओपी शेर बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी रही ।
इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स भानुप्रतापपुर इकाई अध्यक्ष यश कथुरिया, महामंत्री नमन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, जिला मंत्री राकेश रमानी, अनंत गोपाल कोठारी, मोहन हरद्वानी, जीवन जैन, प्रदीप नवलानी, कपूरचंद जैन, विजय जैन बरडिया, फुरकान अहमद, लक्ष्मण माखीजा, नारायण पाढ़ी, हरीश सोनी, गौरव नशीने, नरपत बोथरा, मोंटी कुलदीप, डेविड देवांगन एवं विवेक गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।





