जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप छोटे भाई के परिवार पर जानलेवा हमला,पीड़ित पक्ष के समर्थन में उतरे ग्रामीण ।
ग्रामीणों ने कहा यह समाज के लिए शर्मनाक घटना ।

कोरर / खिलेश्वर नेताम :- भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम कोरर में जमीन विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब बड़े भाई के परिवार ने छोटे भाई के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना 16 जून की है जहां बड़े भाई ने अपने पत्नि और बेटा के साथ मिलकरअपने छोटे भाई राकेश राजपूत और उसकी पत्नि गोमती के घर में जाकर, आंखों में मिर्ची पावडर डाल कर जानलेवा हमला किया है, झगड़ा इतना हिंसक था कि पति पत्नी दोनों के , सिर, हाथ, पैर, छाती, और पीठ में गंभीर चोटें आई है,जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है, ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई के परिवार ने छोटे भाई के परिवार वालों के ऊपर हमला करना बिल्कुल भी सही नहीं है ।
इस घटना को लेकर ग्राम में काफी आक्रोश का माहौल है इस मामला को लेकर ग्राम प्रमुख और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी कोरर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

थाना प्रभारी जितेन्द्र गुप्ता न कहा ग्रामीणों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
आवेदन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से सौरभ ठाकुर पूर्व सरपंच कोरर, कलीराम उइके सरपंच कोकानपुर,उपसरपंच योगिता राजपूत, ग्राम पटेल माखन मंडावी, महेश्वर सिंह परिहार,राघवेन्द्र सिंह राजपूत,परमेश्वर पांडे, बिहारी यदु, कश्यप सर, जागेश्वर परिहार, रामकुमार शुक्ला, भूपेंद्र राजपूत,महेश्वर परिवार,पंकज तिवारी, शब्बीर भाई, शंकर यादव, गजेंद्र परिहार,सूर्यभान सिंह,भुनेश्वर कश्यप, मनीष परिहार, दामिनी कश्यप,ओमप्रकाश ठाकुर, सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।





