सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ व्याख्याता को दी गई भावभीनी विदाई, बाजे-गाजे के साथ निकाली गई सम्मान यात्रा..!
सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ व्याख्याता को दी गई भावभीनी विदाई, बाजे-गाजे के साथ निकाली गई सम्मान यात्रा..!

चारामा/ हर्ष सिन्हा :- कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम आवरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री आर.एस.कोर्राम एवं *वरिष्ठ व्याख्याता श्री एच.एल. खापडे* के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए दोनों शिक्षकों को विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ व्याख्याता का बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा सम्मान यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। पूरे आयोजन के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने उनके शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करते हैं। प्राचार्य श्री आर.एस.कोर्राम एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री एच.एल. खापडे* ने अपने सेवाकाल के दौरान हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य मुकेश भारद्वाज, मीना नाग, मनेश्वरी तारम, वीणा ध्रुव, ओमप्रकाश साहू, वीणा गोटी, सरोज ध्रुव, थानेश्वर कुमार, प्रतिम कुमार, पूर्णिमा देवांगन, हरीश कुमार सुरेन्द्र, प्रफुल्ल कुमार बदई, मन्नूलाल साहू, भारती साहू, कमल कुमार देवांगन, सत्या सार्वा, ताशा नवानी (विज्ञान प्रयोगशाला), डीरामणी, राजेश कुमार मनकुहुरा (व्यायाम शिक्षक), धामेश्वरी साहू (वोकेशनल शिक्षक – कृषि) एवं नेडा यादव (वोकेशनल शिक्षक – कृषि) सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में *सरपंच श्री जयप्रकाश गावड़े,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री सोडन सोनवासी एवं जनपद सदस्य अमिता बंजारे विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री आर.एस.कोर्राम एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री एच.एल. खापडे ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, विदाई के इस भावुक अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की ।





